हमीरपुर – चैरिटेबल अस्पताल बंद करने के विरोध में चक्का जाम

“राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा को बंद किए जाने के विरोध में तहसील गलोड़ के तहत आने वाले क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवीं चौक पर एकत्रित होकर लोगों ने सडक़ के बीच बैठकर चक्का जाम कर दिया। कई घंटों तक सडक़ पर यातायात बाधित रहा”

हमीरपुर 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल करवाया गया। लोग मार्ग से उठने का तैयार नहीं थे। राधास्वामी अस्पताल को बंद किए जाने की बात सुनकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को बंद होने से नहीं रोका, तो लोग आंदोलन पर उतर जाएंगे। बताया जाता है कि तहसील गलोड़ के तहत आने वाली लगभग 20 पंचायतों के लोग इलाज के लिए राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा पहुंचते हैं। इस अस्पताल में जहां बेहतर उपचार दिया जाता है, तो वहीं यहां की व्यवस्थाएं भी काबिलेतारीफ हैं।

लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल अस्पताल में रखा जाता है। गुरुवार को बुधवीं चौक पर एक साथ सैकड़ों लोग एकत्रित हुए तथा सडक़ पर बैठकर अस्पताल को बंद करने का विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि चैरिटेबल अस्पताल को पहली दिसंबर से बंद करने का फैसला लिया गया है।

प्रदेश सरकार की तरफ से लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन की बात की गई है लेकिन राधास्वामी चेरिटेबल ट्रस्ट को राहत पहुंचाने हेतु लिखित में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अस्पताल को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। यदि प्रदेश सरकार जल्द इसके संचालन के संदर्भ में फैसला नहीं लेती है, तो ग्रामीणों का प्रदर्शन आगामी समय में आंदोलन में तबदील हो जाएगा। इस अस्पताल से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग चार लाख लोग लाभांवित हो रहे हैं। अस्पताल के बंद होने से एक बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

44 minutes ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

12 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

13 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

13 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

19 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

19 hours ago