बद्दी – ईपीएफओ ऑफिस में सीबीआई का छापा, कब्जे में लिए दस्तावेज

“बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी के समीप भारतीय संचार निगम के भवन में ईपीएफओ के क्षेत्रीय उपनिदेशक का कार्यालय है। यहां पर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़ा रिकाॅर्ड रहता है” 

बद्दी 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कर्मचारी भविष्य निधि(ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई ने छापा मारा। कई घंटे चली कार्रवाई के दाैरान शिमला से पहुंची टीम ने ईपीएफ से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कार्यालय के कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए और बाहर से भी किसी को अंदर आने नहीं दिया। जांच एजेंसी ने क्या दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर संबंधित अधिकारियों ने इस बारे में कुछ बताने से इन्कार कर दिया।

बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी के समीप भारतीय संचार निगम के भवन में ईपीएफओ के क्षेत्रीय उपनिदेशक का कार्यालय है। यहां पर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़ा रिकाॅर्ड रहता है। मंगलवार सुबह ही शिमला से पांच गाड़ियों में सीबीआई टीम यहां पहुंची।

गाड़ियों के अंदर जाते ही परिसर के गेट बंद करवा दिए गए और किसी को भी अंदर जाने के इजाजत नहीं दी गई। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही। 

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

5 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

17 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

23 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

23 hours ago