Breaking News

Whatsapp Web: लैपटॉप-कंप्यूटर पर लॉक होगा वॉट्सऐप, कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके मैसेज

 “वॉट्सएप वेब यूजर्स को वेब ब्राउजर से वॉट्सएप अकाउंट को एक्सेस करने देता है। इसके जरिए यूजर्स मैसेज कर सकते हैं। साथ ही दस्तावेज भेज सकते हैं। अगर आपका लैपटॉप खुला रहता है तो कोई भी आपके वॉट्सएप मैसेज के मैसेज पढ़ सकता है”

नई दिल्ली 26 /11 /2024 ख़ुशी मौर्या की रिपोर्ट 

Whastapp Web Screen Lock: मेटा का मैसेंजिग एप वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए अपडेट्स लेकर आता है। समय-समय पर एप में नई फीचर्स जोड़े जाते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहता है।

आज के डिजिटल युग में वॉट्सऐप कम्युनिकेशन का सबसे अच्छा विकल्प है। इस प्लेटफॉर्म पर मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्टूमेंट्स शेयर कर सकते हैं। ऐसे में इसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। वॉट्सऐप एप पर लोगों को पासवर्ड लगाने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आप अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर वॉट्सऐप वेब को पासवर्ड के जरिए सिक्योर कर सकते हैं।

वॉट्सऐप वेब को कैसे लॉक करें?

स्टेप 1- सबसे पहले वेब ब्राउजर खोलें और web.whatspp.com टाइप करके वॉट्सऐप वेब डोमेन पर जाएं।

स्टेप 2- अपने स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप खोलें और नीचे दाएं कोने में सेटिंग्स आइकन पर टैप करें।

स्टेप 3- सेटिंग्स मेनू में लिंक्ड डिवाइस पर टैप करें। फिर लिंक ए डिवाइस ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 4- वॉट्सऐप वेब में लॉग इन करने के बाद स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में तीन प्वाइंट्स पर क्लिक करें।

स्टेप 5- ड्रॉपडाउन मेनू से सेटिंग्स चुनें और फिर प्राइवेसी पर टैप करें।

स्टेप 6- नीचे स्क्रॉल करें और स्क्रीन लॉक ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 7- अब एक चेकबॉक्स दिखाई देगा। स्क्रीन लॉक लगाने के लिए उस पर क्लिक करें।

स्टेप 8- 6 या अधिक अंकों का पासवर्ड बनाएं और सबमिट करें।

स्टेप 9- पासवर्ड दोबारा दर्ज करें और ओके पर क्लिक करें।

स्टेप 10- 1 मिनट से 1 घंटे तक की ऑटो-लॉक पीरियड को चुनें।

वॉट्सऐप वेब पर लॉक कैसे हटाएं?

स्टेप 1- वॉट्सऐप वेब खोलें और सेटिंग्स पर जाएं। फिर प्राइवेसी पर क्लिक करें।

स्टेप 2- स्क्रीन लॉक तक स्क्रॉल करें। उस पर क्लिक करें और बॉक्स को अनचेक करें।

स्टेप 3- अपना वॉट्सऐप पासवर्ड दर्ज करें और ओके पर क्लिक करें। आपका वॉट्सऐप वेब का लॉक हट जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

4 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

16 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

16 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

16 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

22 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

22 hours ago