विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत “अपर आयुक्त ने की बैठक

“अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मण्डल/रोल प्रेक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचक नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की”

जौनपुर 28 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

इस दौरान उन्होंने लिंग व एपिक अनुपात के संबंध में सुझाव दिए। कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान के दौरान लिंग अनुपात पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए विशेष प्रयास कर शत-प्रतिशत पात्र महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

रोल प्रेक्षक ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने, संशोधित करने, शिफ्ट करने आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की।

रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिया मतदाता सूची से नाम हटाते के समय पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाए। उन्होने मतदाता जागरूकता, जेन्डर रेसियो, कुल प्राप्त फार्म-6,7 आदि की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि रहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर 01 भी फार्म नही आया है वहां पर बीएलओं के साथ ही इआरओ की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर राजनैतिक दल के प्रतिनिधि,नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

6 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

18 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

24 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

24 hours ago