Breaking News

फिल्म स्टार गोविंदा को लगी गोली, जानिये क्या कह रहे डॉक्टर?

“अभिनेता गोविंदा के साथ जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं। अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। वह रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक वह हाथ से फिसल गई और हादसा हो गया”

अभिनेता गोविंदा के साथ आज मंगलवार सुबह हादसा हो गया। अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। गोविंदा के साथ यह हादसा सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ।

तत्काल गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और अभिनेता को आईसीयू में रखा गया है। अभिनेता और शिवसेना नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ? जानते हैं

क्या हुआ था घटना के समय?
सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे।
गोविंदा ने उनसे कहा, ‘आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं’। गोविंदा जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ।
गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, ‘जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं’।
क्या कह रहे हैं डॉक्टर
गोविंदा को अभी आईसीयू में रखा गया है। गोली लगने के कारण उनका बहुत ज्यादा खून बह गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने बुलेट निकाल दी है, लेकिन हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों को कहना है कि अभिनेता दो-तीन दिन अस्पताल में रहेंगे।
प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टरों व प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी।
लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार’।
परिजनों से होगी पूछताछ
पुलिस ने गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। अभिनेता के परिजन सहित अन्य लोगों के बयान इस मामले में दर्ज होंगे।
फिलहाल किसी को गोविंदा से मिलने की इजाजत नहीं है।  उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। हादसे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल गई। माले की जांच जांच क्राइम ब्रांच करेगी।
Santosh SETH

Recent Posts

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

5 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

5 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

5 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू, आम ग्राहकों के लिए फ्री

UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…

5 hours ago

उत्तर प्रदेश : जानिए क्या है योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले ?

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…

6 hours ago

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या, तनाव

प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…

6 hours ago