ट्रायल बेस पर शुरू किया गया मंडी बाईपास फोरलेन

“लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ मंडी बाईपास फोरलेन पर यातायात तीन दिनों के लिए ट्रायल बेस पर शुरू किया गया यातायात, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और पीडी वरूण चारी की मौजूदगी में चलाया गया ट्रायल रन, शहर को इससे मिलेगी भारी भरकम ट्रेफिक जाम से निजात”
मंडी 01 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
लंबे इंतजार के बाद मंडी बाईपास पर यातायात शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह अभी ट्रायल बेस पर यातायात शुरू किया गया है लेकिन ट्रायल के सफल रहते ही इसे पूर्ण रूप से यातायात के लिए सुचारू रखा जाएगा।
डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी की मौजूदगी में यातायात का ट्रायल किया गया। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 किमी लंबे मंडी बाईपास प्रोजेक्ट में 4 टनलें बनाई गई हैं।
इसके अलावा 3 बड़े और 7 छोटे पुल बनाए गए हैं। मंडी बाईपास के बन जाने से कुल्लू मनाली आने जाने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा और मंडी शहर से भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
वहीं स्थानीय लोगों ने मंडी बाईपास फोरलेन के शुरू हो जाने पर खुशी जाहिर की है। स्थानीय निवासी ज्योध सिंह, रूप सिंह और अजय कुमार ने बताया कि जिस तरफ को फोरलेन बना है उस तरफ को अब रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
और इससे जहां पर्यटकों को बेहतरीन सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा वहीं मंडी शहर को भी भारी भरकम ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी।
बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत कीतरपुर से लेकर पुंघ तक के भाग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण कर चुके हैं जबकि इससे आगे अब मंडी शहर के विंद्रावणी तक यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है।
भविष्य में जल्द ही इसका विधिवत उदघाटन करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही इसे सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

13 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago