प्रयागराजः जेल में निरुद्ध अतीक अहमद के बेटे के पास मिला भारी मात्रा में कैश

“प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। यहां हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के पास से बड़ी तादाद में कैश मिला है। यही नहीं, अली की सेल में कई प्रतिबंधित सामान भी मिले हैं। इसके बाद डिप्टी जेलर शांति देवी और जेल वॉर्डन संजय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया”

प्रयागराज 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दरअसल, मंगलवार शाम को डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अचानक जेल में छापेमारी की थी। उसी दौरान अली की जेल में कैश और प्रतिबंधित सामान मिला था। अली ने 2022 में कोर्ट मे सरेंडर किया था। तब से वो जेल मे बंद हैं। जेल मे रहते हुए अली पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्तमान में उसके ऊपर 11 मुकदमे दर्ज हैं और खुलदाबाद थाने में अली की हिस्ट्री शीट भी खुली हैं। 

डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर और वार्डन के खिलाफ लिया एक्शन

जानकारी के अनुसार, अतीक के बेटे अली के पास प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर और वार्डन को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया।

जेल अधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। अली को सुरक्षा कारणों से जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। इसके बावजूद उसके पास से भारी मात्रा में कैश और अन्य सामान मिले।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

13 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

13 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

13 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

18 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

19 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

19 hours ago