“बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में एक बार फिर छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट ने यूनिवर्सिटी के ही सात-आठ विद्यार्थियों पर उसके होस्टल के कमरे में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में उसके बाजू व चेहरे पर चोटे आई हैं”
सोलन 03 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विद्यार्थी की शिकायत पर पुलिस थाना कंडाघाट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने किसी भी प्रकार के रैगिंग के आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच आरंभ कर दी है।
बाहरा यूनिवर्सिटी व यहां पढऩे वाले विद्यार्थियों का कथित तौर पर विवादों से गहरा नाता रहा है। अकसर इस यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले बच्चों के मारपीट, रैगिंग में आदि में संलिप्त होने के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ माह पूर्व भी बाहरा यूनिवर्सिटी उस समय प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में सुर्खियों में आ गई थी कि जब एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग करने और उसके साथ मारपीट व जबरदस्ती नशा करने के आरोप भी लगाए थे।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिससे यूनिवर्सिटी प्रबंधन की भी बहुत किरकिरी हुई थी। वहीं, एक बार फिर बाहरा यूनिवर्सिटी और यहां के प्रबंधन की पोल खुली है। ताजा मामले में बाहरा यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के एक छात्र हर्ष चौधरी निवासी जिला हनुमानगढ़, राजस्थान ने यूनिवर्सिटी के ही अन्य छात्रों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत कंडाघाट थाना में दर्ज करवाई है।
छात्र ने पुलिस को बताया की वो लॉ स्टूडेंट है और जूनियर हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरे में रहता है। रविवार रात करीब एक बजे करीब सात-आठ लडक़ों ने जबरदस्ती बालकनी का दरवाजा तोड़ कर उसके कमरे में प्रवेश किया और इसके साथ मारपीट की, गालियां दी और रिपोर्ट न करवाने की धमकी दी। मारपीट में उसके बाजू व चेहरे पर चोटें आई हैं।
उसने पुलिस को बताया कि यह सारे लडक़े बाहरा यूनिवर्सिटी के ही विद्यार्थी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने रैगिंग के आरोप नहीं लगाए हैं और केवल मारपीट की शिकायत की है। मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…