“पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (12 अप्रैल) को वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है”
“मुर्शिदाबाद १३ / ०४ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट “
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (12 अप्रैल) को वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जाफराबाद के समसेरगंज इलाके में 74 वर्षीय हरगोबिंद दास और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन दास को उनके घर में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें घर के अंदर पड़ी मिलीं और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने घर लूटने के बाद उन्हें मार डाला।
इससे पहले शुक्रवार (11 अप्रैल) को भी समसेरगंज और सुती में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जहां पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई और पथराव किया गया। पुलिस ने अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
ममता बनर्जी बोलीं- ‘कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगे’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “यह कानून हमारी सरकार ने नहीं बनाया। केंद्र सरकार से पूछें कि उन्होंने ऐसा कानून क्यों बनाया? हम इसका विरोध करते हैं और इसे बंगाल में लागू नहीं होने देंगे। फिर यह हिंसा क्यों?” उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…