National

देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, तकनीकी समस्या बनी वजह

“यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए शनिवार को डिजिटल पेमेंट करने में देशभर के लाखों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण कई यूजर्स न तो खरीदारी कर पाए और न ही बिल भुगतान या अन्य ऑनलाइन लेनदेन कर सके। इस समस्या की पुष्टि एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि तकनीकी परेशानी के कारण यूपीआई सेवा बाधित हुई है और इसे ठीक करने का काम जारी है”

“नई दिल्ली 13 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”

ऑनलाइन आउटेज ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 2,358 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 81 प्रतिशत पेमेंट फेल होने और 17 प्रतिशत फंड ट्रांसफर से जुड़ी रहीं। इस गड़बड़ी से एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे प्रमुख बैंकिंग ऐप भी प्रभावित हुए।

गौरतलब है कि मार्च 2025 में यूपीआई के जरिए 18.3 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए थे, जिनकी कुल राशि 24.77 लाख करोड़ रुपये रही थी। यह फरवरी की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा था। यूपीआई के जरिए रोजाना औसतन 590 मिलियन ट्रांजैक्शन होते हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 79,910 करोड़ रुपये है। ऐसे में यह तकनीकी खराबी आम लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बनी। एनपीसीआई ने आश्वासन दिया है कि सेवा जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

4 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

15 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

15 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

16 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

22 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

22 hours ago