Breaking News

पंजाब – मानसा में बड़ा बवाल, किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

“पंजाब के मानसा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बड़ा बवाल किया है। प्रदर्शनकारी किसान पुलिस से भिड़ गए और हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं”

चंडीगढ़ 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब के मानसा में बड़ा बवाल हो गया है। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया।

हिंसक झड़प में तीन थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसएचओ भीखी के दोनों हाथ टूट गए हैं। दूसरी ओर कुछ किसानों के भी जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि मानसा के लेलेवाला गांव में पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। टकराव के दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए। किसानों के मनसा से लेलेवाला तक मार्च करने से तनाव बढ़ गया।

गुजरात गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर किसानों की सरकार से असहमति है। पुलिस का कहना है कि जब किसान उत्तेजित हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। SHO भीखी को गंभीर चोटें आईं।  उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। झड़प के दौरान दो अन्य थानेदार और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये। 

जानकारी के अनुसार, सभी किसान तलवंडी साबो से मानसा वाया संगरूर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसमें कुछ किसान घायल भी हो गए। 

इलाके में फिलहाल शांति

यह घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर अब शांति है। इलाके में पुलिस अभी भी तैयार की घई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। 

बता दें कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल पंजाब की सीमाओं से किसानो का दिल्ली कूच फिर से होगा। कांग्रेस के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago