पंजाब उपचुनाव – चार सीटों में से 3 में AAP की जीत, एक सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी

“पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर तीन में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पंजाब में हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को करारी हार मिली है”

चंडीगढ़ 23 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुआ। इन चारों विधानसबा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई। पंजाब की गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर उपचुनाव हुए। तीन में आम आदमी पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है।

चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा में AAP के उम्मीदवारों की जीत

चब्बेवाल में, ‘आप’ के इशांक कुमार चब्बेवाल की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक कुमार ने 28692 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के उम्मीदवार को कुल 51904 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार को 23214 वोट मिले हैं। भारीतय जनता पार्टी के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले हैं।

गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लन की जीत हुई है। ढिल्लन को 71,644 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वारिंग को हराया है। यहां से तीसरे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल रहे हैं। 

डेरा बाना नानक सीट पर AAP उम्मदीवार की जीत

डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरुदीप सिंह रंधावा की जीत हुई है। रंधावा ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोटों से हराया है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार रवि करन सिंह रहे। बीजेपी उम्मीदवार को सिर्फ 6505 वोट मिले हैं।

बरनाला में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

बरनाला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कुलदीप सिंह ढिल्लन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटों से हराया है। इस सीट पर भी बीजेपी तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लन को 17958 वोट मिले हैं।

चार सीटों पर हुआ उपचुनाव

बता दें कि पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इसमें गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) और बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इन सीट के विधायकों के इस साल की शुरुआत में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

10 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

16 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

16 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

16 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago