दो दिन पहले दर्ज कराई थी किशोरी की गुमशुदगी,अब मिली लाश

“दो दिन पहले गायब हुई किशोरी का शव तालाब में मिला। जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में छानबीन की जा रही है” 

मछलीशर 22 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार के पास स्थित गांव के तालाब में शुक्रवार को एक अनुसूचित जाति की किशोरी का शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित के परिजनों ने गांव के तीन युवकों और एक महिला पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

किशोरी के पिता ने कोतवाली में 20 नवंबर को अपनी पुत्री के गायब होने की तहरीर दी थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया था।

हालांकि किशोरी के पिता के अनुसार पुलिस ने हिरासत में लिए गए रेहान, मन्नान और फिरदौस गुरुवार की शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आरोप है कि तीनों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार को रेहान के घर गया तो घर पर मौजूद उसकी बहन रूखसार ने फोन पर उसकी बेटी से बात भी कराई थी। जिसके बाद उसने पुलिस के दबाव में वह मोबाइल नंबर दिया, लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो गया। 

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

8 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

14 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

14 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

14 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago