“हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई”
पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
पश्चिम में राजस्थान, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में ओडिशा और झारखंड में भी झमाझम मेघ बरस रहे हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश ने 36 घंटों में 47 लोगों की जान ले ली। इनमें उत्तर प्रदेश में 32, मध्य प्रदेश में 11 और राजस्थान में चार मौतें शामिल हैं।
ज्यादातर मौतें दीवार और घर गिरने से हुई हैं। हादसों में 38 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के चलते बुरा हाल है।
केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है और शुक्रवार को प्रदेश में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
मौसम विभाग ने अभी तीन दिन और हिमाचल और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिन उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इन राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं।
आईएमडी ने कहा कि मध्य भारत में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश होगी।
हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात होने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आने का खतरा भी है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
साथ ही, तेज सतही हवाओं के साथ 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की चेतावनी के बाद सभी जिलों में स्कूल बंद
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की चेतावनी के बाद सभी जिलों में प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को केदारनाथ पैदल मार्ग को बंद करना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ धाम से भी किसी को नीचे की तरफ नहीं भेजा गया।
यात्रा बंद होने के कारण सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री फंसे हुए हैं। राज्य में बारिश और भूस्खलन से 168 मार्ग बंद हैं।
इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में 37 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश, खासकर तीन जिलों शिमला, किनौर और सिरमौर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भारी पड़ने वाला है। स्थानीय मौसम केंद्र ने इन जिलों में तेज बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है और प्रशासनिक अमला के साथ ही लोगों को भी सावधान किया है।
राज्य के 12 में से पांच जिलों में शुक्रवार को भी तेज गरज के साथ भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 37 सड़कें बंद हैं और 106 बिजली आपूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।
ऊंची चोटियों पर हिमपात
धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। बुधवार से लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिर गया।
दोपहर बाद दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू (ऊंचाई 11,820 फुट) में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। मैदानी इलाकों में करीब छह इंच और पहाड़ों पर एक फुट तक बर्फ गिरी।
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।
असम में BJP की हैट्रिक के 'शिल्पकार' हिमंत बिस्व सरमा: राहुल गांधी के 'कुत्ते' वाले…
बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन: ममता की विदाई तय, जानिए BJP की ऐतिहासिक…
बंगाल चुनाव: जिस झारग्राम में पीएम मोदी ने खाई थी 'झालमुरी', वहां रुझानों में BJP…
बंगाल में BJP के प्रचंड बहुमत के रुझानों पर ममता बनर्जी का पहला बयान: 'ये…
बंगाल और असम के रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत: आज शाम पार्टी मुख्यालय में…
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…