“शाहदरा जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए डीसीपी ने 19 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सबसे ज्यादा सीमापुरी और जगतपुरी थाने के पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं”
नई दिल्ली 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में डीसीपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी ने जिले के 19 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
हेड कांस्टेबल से लेकर एएसआई तक पर गाज गिरी है। पुलिस के मुताबिक जिले के जिस एरिया में क्राइम ग्राफ बढ़ा है। वहां के पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
इन थानों के पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जानकारी के मुताबिक, सीमापुरी थाने के 5 पुलिसकर्मी, जगतपुरी थाने के 4 पुलिसकर्मी, विवेक विहार और आनंद विहार के दो- दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। शाहदरा थाने के तीन पुलिसकर्मी और एमएस पार्क थाने के तीन पुलिसकर्मीयों को लाइन हाजिर किया गया है।
इन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइनहाजिर
जिले में बढ़ रहे अपराध
बता दें कि शादहरा जिले में पिछले कुछ समय से अपराध में बढ़ोतरी हुई है। अभी हाल में ही शाहदरा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 16 वर्षीय भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया।
इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने की उपराज्यपाल की क्षमता पर सवाल उठाया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में शाहदरा में आधी रात को हुए विवाद के बाद आगजनी के मामले में सोमवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने कहा कि घटना 6 नवंबर को लगभग 2.30 बजे हुई। “कुछ मामूली मुद्दों पर आधी रात को गज्जू कटरा में लड़कों के दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया।
विवाद से उत्तेजित होकर, उनमें से कुछ उस रात वापस लौटे और चांद तारा मस्जिद के पास खड़े कई वाहनों में आग लगा दी। आग में दो एक्टिवा स्कूटर और दो मोटरसाइकिलें नष्ट हो गईं थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…