“बदलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करके हत्या कर दिया। सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बदमाशों ने युवक का अपहरण किया उसी समय उसकी मां अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक बदमाश उसे लेकर फरार हो गये। यह युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के निवासी अवनीश सिंह के पुत्र हर्षित सिंह का कार सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया।
बेटे द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां योगिता सिंह दौड़ी लेकिन तक बदमाश उसे लेकर महराजगंज की तरफ भाग निकले। करीब एक घंटे बाद बदमाशों ने उसे मार पीटकर लहुलुहान करके सराय त्रिलोकी गांव के पास फेंक कर फरार हो गये।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…