दिल्ली मेयर चुनाव – महज तीन वोटो से हारी भाजपा, जानिये! कौन हैं महेश खींची? जिन्होंने कड़े मुकाबले में रचा इतिहास

“आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश खींची गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार को हराकर दिल्ली के नए मेयर बन गए। कुल 265 वोट पड़े जिनमें से 2 अवैध घोषित किये गये। खिंची को 133 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रतिद्वंद्वी किशन लाल को 130 वोट मिले”

नई दिल्ली 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आम आदमी पार्टी के पार्षद महेश खींची को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है। मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े जिनमें से दो इनवैलिड घोषित कर दिए गए। आप उम्मीदवार महेश को 133 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी को 130 मत मिले। बीजेपी ने आप को मेयर चुनाव में कड़ी फाइट दी। बीजेपी को मात्र तीन वोट से हार मिली।

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के पास केवल 120 वोट थे। इसके बावजूद बीजेपी को 10 वोट ज्यादा मिले। इसका मतलब यह हुआ कि आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।

जानकारी के अनुसार, संख्या बल के हिसाब से आम आदमी पार्टी के पास 142 वोट थे जिनमें से तीन राज्यसभा सांसद, 13 विधायक और 126 पार्षद शामिल हैं। जबकि बीजेपी के पास सात लोकसभा सांसद और 114 पार्षदों के समर्थन से 122 वोट हैं। 

मेयर बनने के बाद महेश खींची ने कहा कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है। उसी तरह से वह भी काम करेंगे। मेरी प्राथमिकता शहर की स्वच्छता के लिए काम करना होगा। हम लोग दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे।

46 वर्षीय खिंची करोल बाग के देव नगर वार्ड के वार्ड 84 से आप पार्षद हैं। यह वार्ड करोग बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। उन्होंने दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। महेश अपने इलाके में काफी सक्रिय रहते हैं। 

वोटों की गिनती के महेश कुमार ने बीजेपी के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को हरा दिया। खींची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद किशनलाल को 3 वोटों से हराकर मेयर का चुनाव जीता है। जानकारी के अनुसार, आप उम्मीदवार को 135 वोट मिले, हालांकि दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए। 

बता दें कि कांग्रेस के आठ पार्षदों में से सात पार्षद और एक राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने वोट नहीं  डाला है। बताया जाता है कि स्वाति मालीवाल विदेश में है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला किया था। कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

19 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago