Categories: Business

‘थूक चटवाया’, शरीर में पीतल भरने की धमकी, वाराणसी में मेडिकल छात्र की पिटाई, केस दर्ज

वाराणसी जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में बाईपास पर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले एक छात्र के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की है।

छात्र द्वारा आरोप लगाया गया कि दबंग लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके दो दोस्तों को भी फोन करके मौके पर बुलवाया। उसके बाद उसके दोनों दोस्तों के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं जूते पर थूक कर चटवाने का भी आरोप है।

मामले में रोहनिया थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में अपना दबदबा कायम करने के लिए ही कॉलेज के एक छात्र द्वारा यह सब करवाया गया है।

दरअसल वाराणसी जिले के मछोदरी निवासी आदित्य तिवारी भदवर मैं स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा है। आदित्य का आरोप है कि 16 जुलाई को सुबह 9:00 बजे वह कॉलेज के समीप एक ढाबे पर चाय पीने के लिए गया हुआ था।

चाय पीने के दौरान कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र विशाल चौधरी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा। वे लोग स्कॉर्पियो से आए थे। उसके बाद उन लोगों ने आदित्य को लाठी और हाकी से मारना पीटना शुरू कर दिया। आदित्य ने बताया कि इसके बाद फोन करवा कर शुभम और शांतनु को भी उन लोगों ने बुलवाया।

शुभम और शांतनु के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उन लोगों ने ढाबे के पीछे ले जाकर जूते पर थूक कर चटवाया और यह भी कहा कि यदि यह बात किसी दूसरे से बताते हो या शिकायत करते हो तो शरीर में पीतल भर देंगे।

फिलहाल इस मामले में छात्र द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर रोहनिया थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

admin

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

16 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

16 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

17 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

17 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

22 hours ago