“तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बरचौली रोड पर स्थित पेंट स्टोर एवम् विकास बीज भंडार से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए का माल उठा ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित सुनील मौर्य की राजरंग पेंट स्टोर और विकास बीज भंडार नाम से दुकान है जिसमें फिनो मिनी बैंक भी खोल रखा है, बीती रात अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग पौने दो लाख रुपए का माल उठा ले गए”
जौनपुर 03 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
वही भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच- पड़ताल किया और लिखा पढ़ी करके वापस गई। भुक्तभोगी ने बताया कि बगल के दुकान वाले ने सुबह पांच बजे जानकारी दी कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है।
तब जाकर हमलोग दुकान पर पहुंचे तो दुकान की स्थिति देख हतप्रत रह गए सारा सामान बिखरा पड़ा था, पैसे का काउंटर खुला था, दुकान का डेस्क व कागजात बगल वाले खेत में फेका हुआ था, मैने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर वापस चली गई।
वाराणसी: बड़ागांव क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली से त्रस्त वाहन चालक, चालान के…
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…