वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा मालवाहनों को रोककर की जा रही अवैध वसूली से वाहन चालक और मालिक दहशत में हैं।
वाराणसी: बड़ागांव क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली से त्रस्त वाहन चालक, चालान के नाम पर हो रही खुलेआम उगाही”
वाराणसी: दीपू हिन्दू के साथ राकेश कुमार की रिपोर्ट, (THE POLITICS AGAIN)
जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस का अत्याचार चरम पर पहुंच गया है। बाबतपुर से रामपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा मालवाहक और चार पहिया वाहनों से अवैध वसूली का धंधा खुलेआम चल रहा है।
पुलिसकर्मियों की इस मनमानी और अवैध वसूली की आदत से वाहन चालक और वाहन मालिक पूरी तरह से दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों और चालकों की मानें तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सरकारी वाहन (नंबर UP 65 AG 0943) में बैठकर बाबतपुर-रामपुर मार्ग पर अपनी ड्यूटी लगाते हैं।
इनका मुख्य निशाना मालवाहक गाड़ियां होती हैं। पुलिसकर्मी इन गाड़ियों को रोककर तरह-तरह की कमियां निकालते हैं और चालान काटने की धमकी देकर अवैध वसूली (सुविधा शुल्क) करते हैं।
आरोप है कि यह अवैध वसूली अब ट्रैफिक पुलिस की रोजाना की कार्यशैली बन चुकी है।
इस मनमानी के कारण बाबतपुर से बसनी आरटीओ (RTO) कार्यालय तक गाड़ी चलाना व्यवसायिक वाहन चालकों के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रह गया है।
ड्राइवरों और वाहन मालिकों के मन में हर समय यह डर सताता रहता है कि कब ट्रैफिक पुलिस उन्हें रोक लेगी और फर्जी चालान या जुर्माने के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करेगी।
क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिसकर्मी अपने वेतन से कहीं अधिक कमाई इस अवैध वसूली से कर रहे हैं।
पीड़ित वाहन चालकों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बड़ागांव थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की इस मनमानी और अवैध उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।
प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…