ताहिरपुर विद्यालय की बालसभा में इटली के लुकस और सबेस्टियन ने प्रतिभाग किया
“ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को एक्शन एड लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहयोग से जनशक्ति परियोजना के तहत बालसभा का आयोजन किया गया। इसमें एक्शन एड के प्रतिनिधि और प्रमुख डोनर इटली के लुकस और सबेस्टियन ने प्रतिभाग किया”
सिकरारा 28 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
उन्होंने विद्यालय के सहयोग की प्रतिबद्धता दिखाई। संस्था के प्रतिनिधि लुकस ने इटली के बेसिक शिक्षा के बारे में बच्चों को बताया। कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद उनकी संस्था उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और बच्चों का ड्राॅप आउट कम करने के लिए काम कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बेसिक शिक्षा की कठिनाइयों को सुगम बनाने और बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा की विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक्शन एड का यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों को जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। इससे एक तरफ जहां अभिभावक जुड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चों में ड्रॉप आउट को रोका जा सकेगा।
विद्यालय प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। अभिभावकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान करने के लिए संस्था के प्रति आभार जताया। बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
एक्शन एड सीनियर रीजनल हेड महाजन ने बताया कि जनशक्ति परियोजना विगत अगस्त 2023 से जनपद जौनपुर में चार से आठ वर्ष तक के बच्चों को चयनित किया गया है। इस अवसर पर एक्शन एड की तरफ से बीनू सिंह, महाजन, अरशद, इंद्रजीत, चांदनी, विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय गजाला बानो मौजूद रहीं।











