जौनपुर – हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत मोटर साइकिल/स्कूटी रैली निकाली गई

जौनपुर 14 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद के अधिकारियों, अध्यापक/अध्यापिकाओं के द्वारा मोटर साइकिल/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल/स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी।

रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

6 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

6 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

6 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

6 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

6 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

7 hours ago