जौनपुर / शाहगंज – श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का हुआ आयोजन

“कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास खंड शाहगंज (सोंधी) के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार एवं राजकीय बीज भंडार रामनगर, सुईथाकला में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मक्का एवं श्री अन्न की सफल खेती के लिए किसानों को जागरूक किया गया”

जौनपुर 16 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद में मक्का के अच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मक्का उत्पादन से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

वर्तमान में जनपद में मक्के का कुल क्षेत्रफल 56757 हेक्टेयर, उत्पादन 135922 मैट्रिक टन, उत्पादकता 23.95 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। योजना के तहत मुख्य रूप से देशी मक्का, संकर मक्का के साथ-साथ जनपद में पॉप कार्न,स्वीट कार्न और बेबी कार्न की बढ़ती मांग को देखते हुए इन सभी प्रजातियों की उन्नत तकनीक प्रदर्शन, अनुदान पर संकर बीज वितरण, प्रचार प्रसार कार्यों को अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण, ग्राम पंचायत, विकास खंड, जनपद स्तर, राज्य स्तर पर गोष्ठियों/कार्यशाला का आयोजन तथा मक्का प्रसंस्करण के अंतर्गत मेज सेलर एवं बेच ड्रायर मशीनों पर अनुदान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने किसानों को मक्का की सफल खेती के छः मूल मंत्र, खेत का चुनाव, खेत की तैयारी,बीज का चुनाव, बुवाई की सही विधि, खरपतवार नियंत्रण, कीट रोग नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दिया।

उन्होंने श्री अन्य योजना अंतर्गत ज्वार, बाजरा, कोदो,रागी के उत्पादन एवं उपयोगिता की जानकारी दिया और सेहत के लिए भोजन में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मेन्द्र कुमार ने किया गया।

इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, डा. राकेश तिवारी, राजकुमार, प्रदीपकुमार, श्री प्रकाश उपाध्याय आदि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा की जोरदार वापसी, निर्दलियों ने चौंकाया

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…

6 hours ago

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

1 day ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

1 day ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

1 day ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

1 day ago