“केंद्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में घालमेल का मामला सामने आया है। मामले के आरोपी भदोही की तत्कालीन सीएमओ डाॅ. जीबीएस लक्ष्मी की तीन वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोक दी गई हैं। डाॅ. लक्ष्मी इस समय जौनपुर की सीएमओ हैं”
जौनपुर 05 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भदोही जिले में 2017 से 2021 के बीच जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अनियमित तरीके से भुगतान किया गया था। चिकित्सकीय सामग्री की खरीद में भी धांधली हुई थी। ऑडिट टीम की आपत्ति के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने तत्कालीन जिलाधिकारी से जनवरी 2022 में जांच कराई।
आरोप है कि जांच के दौरान तत्कालीन सीएमओ डॉ. जीबीएस लक्ष्मी ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। मामले की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानदेशक (प्रशिक्षण) को जांच सौंपी। महानिदेक ने पूरे मामले में जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी।
जिसके मुताबिक डॉ. लक्ष्मी को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से न करने एवं वित्तीय अनियमितता संबंधी सभी आरोपों में दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…