जौनपुर – लखपति दीदी एवं लखपति सी०आर०पी० का हुआ सम्मान समारोह

“कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य द्वारा मा० प्रधानमंत्री जी के जलगाँव महाराष्ट्र से लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया”

जौनपुर 25 अगस्त, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट

25 अगस्त 2024 को जलगाँव महाराष्ट्र से मा० प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 का सम्मान समारोह जनपद स्तर, विकास खण्ड स्तर व क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद स्तर पर 125 से 150, प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 100 से 150 व जनपद के 84 क्लस्टर में प्रत्येक क्लस्टर में 80 से 100 इस प्रकार जनपद में लगभग 12000 लखपति दीदी, लखपति सी0आर0पी0 व समूह के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य द्वारा मा० प्रधानमंत्री जी के जलगाँव महाराष्ट्र से लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।

जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सी0आर0पी0 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 लखपति दीदी/ लखपति सी0आर0पी0 को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक, श्रीमती शोभी गौर, गुलाब चन्द सरोज व राजीव कौशल, शिव कुमार मौर्य, ब्लाक मिशन प्रबन्धक व इस्तेखार अहमद कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

10 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

10 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

10 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

10 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

10 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

11 hours ago