जौनपुर – बक्शा थानाध्यक्ष के कार में बदमाशों ने मारी टक्कर, एक सिपाही घायल, मौके से दो बदमाश गिरफ्तार

“पुलिस मुठभेड़ में हवाई फायरिंग होने की अफवाह सदमे में अगल-बगल के ग्रामीण,
फिल्मी स्टाइल में बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, सिकरारा के सैदपुर माइनर नहर के समीप हुई वारदात”

जौनपुर 06 /08 /2024 वरुण की रिपोर्ट 

हौसला बुलंद स्कार्पियो से भाग रहे बदमाशो ने पुलिस की कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर से बक्शा थाने में तैनात एक सिपाही घायल हो गया। मौके से पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँच गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बक्शा थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नौपेड़वा बाजार से सफेद स्कॉर्पियो सवार असलहे से लैस बदमाश बक्शा की तरफ जा रहे है।

थानाध्यक्ष बक्शा अपनी क्रेटा कार से पीछा करने के साथ सिकरारा मछ्लीशहर पुलिस को वायरलेस से सूचना दिए, बदमाश उटरूकला से सईनदी के पुल से रीठी होते हुए शेरवा से शारदा सहायक नहर होते हुए दुदौली समाधगंज माइनर नहर का मार्ग पकड़ लिये।

बदमाशो के पीछे बक्शा थानाध्यक्ष व सिकरारा थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस वाहन से पीछा कर रहे थे।

बदमाश सैदपुर गांव से आगे बढे तो डीजे वाहन के साथ कांवरियों की भीड़ रास्ते मे देख वे अपना वाहन मोड़ कर दुदौली की तरफ जाने लगे तभी सैदपुर गांव के समीप गुमटी के पास कुछ लोग खड़े थे।

बदमाश उन्हें टक्कर मारते हुए आगे बढे। सिकरारा पुलिस के वाहन को रगड़ते हुए बक्शा थानाध्यक्ष की कार में जोरदार टक्कर मार दी।

बदमाशो की टक्कर से कार में सवार बक्शा थाने के सिपाही अमित सिंह को गम्भीर चोट लगी। आनन फानन में एसओ सिकरारा उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए।

उधर सिकरारा बक्शा व मछ्लीशहर की पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो बदमाशों को दबोच लिया, टक्कर में दोनो बदमाशो को भी चोटे आई, पुलिस द्वारा उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कार्पियो में चार बदमाश बैठे थे, मौका का फायदा उठाकर दो बदमाश भाग गए।एक बदमाश को पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई है।

बदमाशो के वाहन के धक्के से एक ग्रामीण श्रवण कुमार निवासी जमैथा घायल हो गया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह भी नहर के किनारे गुमटी के पास खड़ा था।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.