जौनपुर प्रशासनिक हलचल – 25 अक्टूबर 2024

जौनपुर – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में हुई बैठक

मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

“बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी धान खरीद केंद्र में मानक के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर ले, किसान जब भी क्रय केन्द्र पर आये तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, केंद्र प्रभारी किसानों से विनम्रता पूर्वक बातें करते हुए उनके धान की खरीद करे”

यदि सोशल मीडिया या अखबार में  किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारियों के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती है सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

गत वर्ष के डिफाल्टर राइस मिलों को विभाग से संबद्ध न किया जाए। क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किसानों से धान क्रय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये।

क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद 01 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। धान का समर्थन मूल्य (सामान्य धान 2300 रुपए प्रति कुन्तल) ग्रेड ए का 2320 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है।

धान क्रय में पारदर्शिता एवं किसानों के बेचे गए धान के मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-06 नमूनें संग्रहीत किये गए 

वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2024 से 02 नवम्बर 2024 तक संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 25 अक्टूबर 2024 को मछलीशहर बाजार स्थित अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ इलायची पेड़ा, बेसन लड्डू एवं खोया का नमूना संग्रहीत किया गया है।

शाहगंज तहसील के अन्तर्गत एक खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ छेने की मिठाई एवं बेसन के लड्डू का नमूना तथा सदर तहसील के अन्तर्गत नौपेड़वा बाजार स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया है।

इस प्रकार 25 अक्टूबर 2024 को जनपद जौनपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-06 नमूनें संग्रहीत करते हुए नियमानुसार जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे।

घाटों पर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कान्हा स्थल एवं निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों पर गौ पूजन की जाएगी, इस अवसर पर लोग स्वेच्छा से भूसा सहित अन्य सामग्री दान कर पुनीत कार्यों में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से छठ पूजा के दृष्टिगत मंदिरों, तालाबों आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि घाटों की साफ सफाई, मरम्मत, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए।  

व्यापार मंडल के सदस्यों को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए, इसके संबंध में मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।आयोजन के दौरान डीजे की ध्वनि मानक के अनुरुप बजाई जाए।

उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर में अवैध रुप से गोदामों में पटाखों का भंडारण नही होना चाहिए।

इस दौरान दुर्गापूजा महासमिति द्वारा दुर्गापूजा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं जिला प्रशासन के सहयोग पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना वर्ष 2024-25 मे आवेदको का साक्षात्कार आज 

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना वर्ष 2024-25 मे आवेदको का साक्षात्कार 26 अक्टूबर 2024 को समय 11.00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में प्रस्तावित है।

साक्षात्कार की उक्त तिथि को अपने समस्त अभिलेखों (शैक्षिक/कौशल प्रमाण-पत्र) के साथ ससमय स्वयं उपस्थित होने का कष्ट करे। जिससे की शासन द्वारा नामित कमेटी के समक्ष लाभार्थियों का चयन किया जा सके।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा पंचहटिया स्थित एस एनजे टोयोटा शोरूम का उद्घाटन किया गया

इस दौरान उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से जनपद में औद्योगिक विकास के लिए केडी अग्रवाल और उनके सुपुत्र शुभम अग्रवाल के द्वारा टोयोटा का शोरूम खोला गया है।

जनपद वासियों को अब अच्छे वाहन जनपद में ही उपलब्ध रहेंगे, उन्हें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने अग्रवाल परिवार और जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने हमेशा निर्देशित किया है कि उद्यमियों की कठिनाइयों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए, उनके निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जा रहा है क्योंकि उद्योग और कृषि के विकास से समग्र राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है।

थाना बदलापुर में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया मिशन शक्ति के तहत स्कूल की महिलाओ को जागरूक


जनपद जौनपुर के थाना बदलापुर में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को जागरूक किया तथा उनकी समस्याओ पर भी वार्ता की।

मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव, सहनोडल महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन क्षेत्राधिकारी शाहरूख खान व क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रतिमा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय व थाना बदलापुर में नियुक्त लगभग 36 महिला कर्मचारियो द्वारा माउन्ट लीट्रा पब्लिक स्कूल फहेजगंज थाना बदलापुर व एनपीएस पब्लिक स्कूल बरौली थाना बदलापुर की छात्राओ के साथ सभा/गोष्ठी करके लगभग 130 महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया व समस्त हेल्पलाइन नं0 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराया गया एवं  साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुए मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया।