“जौनपुर में शहर थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके साथियों के खिलाफ लूट का और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है, FIR नदीम जावेद के काफी पुराने साथी खुर्शीद अनवर पुत्र फैय्याज अहमद ने दर्ज कराई है”
जौनपुर 15 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
खुर्शीद ने आरोप लगाया है कि 12 सितंबर की रात लगभग आठ बजे अपने साथी मुकेश पांडेय के साथ मोहल्ला शकर मंडी के निकट दीपक जायसवाल से मिलने गया था।
वापस घर जाने के लिए अपनी स्कूटी से थोड़ा आगे बढ़ा ही था कि दो बाइक पर पांच लोगों ने मुझे घेर लिया और गाली देते हुए मारने लगे। खुर्शीद ने देखा कि मारने पीटने वालों में दीपक जायसवाल भी शामिल है।
हमलावरों ने कहा कि नदीम जावेद के खिलाफ अगर बोलोगे तो गोली मार दी जाएगी यह कहते हुए खुर्शीद का मोबाइल छीन लिया
FIR में कहा है- हमलावर यह कहते हुए गए कि तुम्हें मारने के लिए पूर्व विधायक ने भेजा है, अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो अगली बार विधायक जी तुम्हारी हत्या करवा देंगे।
FIR के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल समेत चार अज्ञात के खिलाफ लूट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…