जौनपुर – नए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा जनता की सेवा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

“फाइल फोटो “

“जौनपुर, उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक, अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और शैक्षिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। जौनपुर के नए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने अपनी नियुक्ति के बाद स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाना और जनहित में क्रियान्वित करना है”

जौनपुर 15 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा, “मैं प्रयास करूंगा कि जनप्रतिनिधियों, मीडिया, और अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ मिलकर सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

जनशिकायतों और राजस्व विवादों का निस्तारण मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में किसानों की मदद से जुड़ी सभी योजनाओं को मजबूत रूप से लागू किया जाएगा।”

डा. दिनेश चंद्र ने सामाजिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का वादा किया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं पर विशेष फोकस होगा।

जनता से अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “मैं हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा, और किसी भी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मैं जहां भी रहा हूं, वहां भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, और जौनपुर में भी ऐसा ही होगा। जो भी भू-माफिया होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि वे बिजनौर से आते हैं, जो महात्मा विदुर की जन्मस्थली है। उनकी सोच हमेशा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवेदनशीलता से कार्य करने पर केंद्रित रही है।

वे 1997 बैच के स्टेट सिविल सर्विस अधिकारी हैं और 2012 में आईएएस में शामिल हुए। इससे पहले वे हरिद्वार, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने कानपुर देहात और बहराइच में काम किया है।

जौनपुर के विकास और जनहित में डा. दिनेश चंद्र की नई भूमिका से जिले के निवासियों को बेहतर सेवाएं और विकास की उम्मीदें हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

कोलकाता में 80 स्थानों पर बुद्धिजीवियों के साथ CPI(M) का कार्यक्रम

जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…

7 hours ago

कश्मीरी पंडित हत्याकांड: SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें

कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…

7 hours ago

पाकिस्तान : पूर्व मंत्री शेख रशीद ने आतंकियों के साथ साझा किया मंच

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…

7 hours ago

क्या है चीन का ‘फाइव फिंगर प्लान’? अरुणाचल और लद्दाख पर ड्रैगन की नजर

माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…

7 hours ago

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट: रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें, भारत से मांगा डीजल

बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…

8 hours ago

बलूचिस्तान की आजादी: रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की मान्यता की अपील

बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…

8 hours ago