जौनपुर – नईगंज में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दादी पोता को मारी गोली, हालत नाजुक

“नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर मे दादी पोता को गोली मार कर फरार हो गए , दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है”
जौनपुर 16/09/2024 report by – varun yadav
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार नाईगंज मोहल्ले के निवासी शनि यादव उसकी दादी कमला यादव घर मे थी। दिन में करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए .
बदमाशों की गोली शनि यादव के पीठ में तथा कमला देवी के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।











