“बदलापुर क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में हुई ढाई साल की अबोध बच्ची राधिका की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम मां नीलम की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया”
बदलापुर 07 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
मां नीलम ने तहरीर में कहा है कि पड़ोस की आशा सिंह पत्नी रविंद्र गुरुवार शाम को खेलते समय बहला-फुसलाकर पुत्री राधा को अपने घर ले गई। जहां से बच्ची राधा गायब हो गई।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। उसकी हत्या कर दी गई। घटना के 19 घंटे बाद उन्हीं के धान के खेत में उसका शव पाया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि महिला अपने किसी पड़ोसी को फसाने के चक्कर में बालिका की हत्या किया है।
इतना ही नहीं पुलिस की जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए दस लाख के मांग का पत्र भी इसी के द्वारा लिखा लग रहा है। हालांकि अभी तमाम तरह की जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…
जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…