जौनपुर – गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा 

“जौनपुर जिले में पिछले तीन दिनों में लगातार जारी बारिश से गोमती व सई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे शहरी इलाकों के साथ ही 392 गांवों में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है”
 
जौनपुर 02 / 10 /2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 
 
खतरे के निशान 73.066 मीटर के सापेक्ष पानी 70.48 मीटर पर पहुंच गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिससे किसी प्रकार की आपदा से निबटा जा सके।
 
जिला मुख्यालय पर गोमती का जलस्तर आठ फीट बढ़कर 15 फीट पहुंच गया है। इससे गोमती घाट, हनुमान घाट, विसर्जन घाट की सीढि़यां डूब गई हैं।
 
नदी में खतरे का निशान 28 फीट है, ऐसे में जलस्तर 13 फीट नीचे हैं।राम अक्षयबर चौहान, एडीएम भू-राजस्व ने बताया कि प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बचाव की सारी जानकारी दी गई है।
 
बाढ़ चौकियों को बनाने का निर्देश दिया जा चुका है। गोताखोरों, नाविकों की लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। जिससे गांवों में पानी प्रवेश करने पर तुरंत राहत बचाव दल सक्रिय किया जा सके। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.