“जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 अक्तूबर को जमीनी विवाद को लेकर हुई तलवार से गर्दन काटकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन बाद शनिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह उसके घर पहुंचे”
जौनपुर 17 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
पूर्व सांसद ने अनुराग के पिता रामजीत यादव एवं दोनों बहनें स्वाती और आराधना को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि वे मृतक अनुराग के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों को एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता दी।
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि वह परिजनों के साथ हैं। अनुराग की दोनों बहनों की पूरी शिक्षा दीक्षा का खर्चा उन्होंने उठा लिया है।
बहुत जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिजनों की मुलाकात कराएंगे। उन्होंने घटना की घोर निंदा की और कहा कि यदि राजस्व विभाग पहले से ही इस मामले को गंभीरता से लेता तो शायद इस होनहार खिलाड़ी की हत्या नहीं होती।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…