छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत; गांवों में पसरा मातम।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने गंवाई जान”
बलौदाबाजार / जांजगीर-चांपा: कृष्णा सोनी की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)
छत्तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली (Lightning Strike) ने दो अलग-अलग जिलों में भारी कहर बरपाया है।
सप्ताहांत में बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक 15 वर्षीय छात्र सहित कुल 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
रविवार दोपहर बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया में एक बड़ा हादसा हो गया। 15 वर्षीय छात्र योनेश कन्नौजे (पिता राजूराम कन्नौजे) दोपहर करीब 1:30 बजे खेत में पूजा करने के लिए गया हुआ था।
इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में योनेश आ गया।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इससे एक दिन पहले, शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में भी ऐसा ही खौफनाक हादसा हुआ।
मौसम बिगड़ने पर बाड़ी में काम कर रहे कुछ लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में छिप गए थे। तभी आसमान से सीधे उस झोपड़ी पर तेज बिजली गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
नरेश खैरवार (24 वर्ष)
रामभरोश पटेल (32 वर्ष)
तुलसी राम पटेल (51 वर्ष)
इसी घटना में तीन अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल जांजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है:
अंजू पटेल (26 वर्ष, पति- रामभरोश पटेल)
दुलारा बाई पटेल (46 वर्ष, पति- तुलसी पटेल)
बैशाखू (32 वर्ष)
दोनों जिलों में हुई इन प्राकृतिक आपदाओं के बाद से मृतक परिवारों और संबंधित गांवों में मातम पसरा हुआ है।
दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…
दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…
NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर: आपदा और हादसों में 329 लोगों की मौत, 3217…