दुर्ग के कुम्हारी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई; गुटखा निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, भारी माल और दस्तावेज जब्त।
दुर्ग: ‘सितार’ गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल जब्त”
दुर्ग: कृष्णा सोनी की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में रविवार को सेंट्रल जीएसटी (CGST) इंटेलिजेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने स्टेशन चौक स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर कथित तौर पर ‘सितार’ ब्रांड का गुटखा तैयार किए जाने का भंडाफोड़ किया है।
करीब 10 से 12 अधिकारियों की यह विशेष टीम तीन वाहनों से मौके पर पहुंची और कई घंटों तक गोदाम की सघन तलाशी ली।
सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के दौरान गोदाम से गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त की गई सामग्री की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। टीम ने सारी जब्त सामग्री और मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें लेकर रायपुर रवाना हो गई है।
यह कार्रवाई केवल गुटखा निर्माण के भंडाफोड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़े पैमाने पर कर चोरी का अंदेशा जताया जा रहा है।
अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि निर्माण और बिक्री के इस कारोबार में GST समेत अन्य टैक्स नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
इसके लिए टीम ने गोदाम में रखे कच्चे माल, दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े अन्य रिकॉर्ड को भी जब्त कर अपनी जांच के दायरे में लिया है।
दस्तावेजों के मिलान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सरकार को टैक्स के रूप में कितने राजस्व का चूना लगाया गया है।
सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस गोदाम में यह अवैध निर्माण चल रहा था, उसका मालिक सुरेश गुप्ता है।
हालांकि, सेंट्रल GST विभाग की ओर से अभी तक किसी के नाम या टैक्स देनदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विभाग अब दस्तावेजों और जब्त सामग्री की विस्तृत जांच करेगा, जिसके बाद ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…
दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…
NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर: आपदा और हादसों में 329 लोगों की मौत, 3217…