“केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने लड़की से शादी से इन्कार किया तो पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डॉक्टर घर छोड़कर फरार है। पुलिस डॉक्टर के घर दबिश दे रही है”
केराकत 27 / 11 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस करता था। उसकी क्लीनिक पर आने वाली गांव की ही एक लड़की से उसका संबंध हो गया। डॉक्टर लड़की से शादी का झांसा देकर कई महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब लकड़ी ने उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी की बात से इन्कार करने लगा।
लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़की द्वारा दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार व पॉस्को का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।