करहल हत्याकांड – दलित युवती की हत्या मामले में परिजनों का आरोप, पहले शराब पिलाई, फिर नोंचा जिस्म

“मैनपुरी में करहल उपचुनाव के दौरान दलित युवती की हत्या से सनसनी फैली हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी भाजपा को वोट देना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई”
मैनपुरी 21 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
करहल उपचुनाव मतदान के दौरान अनुसूचित जाति की युवती की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि सपा को वोट न देने पर उसकी जान ले ली गई। पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद बेरहमी  से युवती का कत्ल कर दिया गया।
मैनपुरी के कस्बा करहल के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती की हत्या से पहले आरोपी ने उसे अपने घर में बने कार्यालय में ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मृतका की चप्पलें वहां पर छूट गई।
नशे में धुत आरोपी ने चप्पलें घर से बाहर फेंकने को लेकर पत्नी को फोन भी किया। इसका ऑडियो भी मृतका के परिजन के पास मौजूद है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती परिवार व किसी अन्य के सामने अपनी बात बेबाकी से रखती थी। पहनावा भी लड़कों की तरह ही था। माता पिता भी उसे बेटे से कम नहीं मानते थे। कुछ समय पहले तक वह परिवार के साथ एक टूटे हुए घर में गुजर बसर कर रही थी।
कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने के बाद वह काफी खुश थी। आरोपी प्रशांत मंगलवार को बाइक लेकर आया और उसे बैठाकर साथ ले गया। वह अपने घर में बने कार्यालय में जाकर खुद शराब पी और युवती को भी पिलाई।
मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या की। तलाश के दौरान रात को जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके कार्यालय में युवती की चप्पले पड़ी थीं। आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह भागने लगा।
उसने फोन कर पत्नी से कहा कि चप्पलें उठाकर घर के पीछे फेंक दो। बातचीत का ऑडियो भी परिजन के पास मौजूद है। ऑडियो से एक बात तो साफ होती है कि परिजन के आरोप सही हैं और युवती मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी प्रशांत के साथ थी। परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

1 hour ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

7 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

7 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

7 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago