“नगर के लुधपुरी मोहल्ला की अपहृत बालिकाएं आराध्या, साधना, अनन्या और वैष्णवी काफी सहम गयीं। पुलिस बदमाशों की खोज में जुटी है”
कन्नौज 21 / 08 / 2024 (शब्द ) संतोष सेठ की रिपोर्ट
कन्नौज जिले में बुधवार की दोपहर स्कूल से वापस घर लौट रही चार बालिकाओं को तीन अज्ञात बदमाशों ने बालापीर मोहल्ले से चाकू दिखाकर अपहरण कर लिया और ऑटो में डालकर ले जाने लगे।
रास्ते में आटो में डीजल खत्म हो जाने पर बदमाशों ने बालिकाओं को सलीम की कबाड़ गोदाम में छिपा दिया और आटो में डीजल डलवाने लगे।
तभी एक बालिका ने हिम्मत दिखाकर मौके पर मौजूद बदमाश के पैर में कील चुभा दी और चीखकर भागी आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची से चीखने का कारण पूंछा तो उसने आपबीती बताई।
इस दौरान मौका पाकर तीनों बदमाश फरार हो गए। नगर के लुधपुरी मोहल्ला की अपहृत बालिकाएं आराध्या, साधना, अनन्या और वैष्णवी काफी सहम गयीं।
पुलिस बदमाशों की खोज में जुटी है। घटना को लेकर नगर के लोगों में भारी आक्रोश है।
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…