Breaking News

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव – सीएम योगी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

“उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों के रूझान/परिणाम पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण बताया है। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे के साथ ही पीएम मोदी के नारे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का उल्लेख भी किया है

लखनऊ 23 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है।

यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।”</stron

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के ताजा रुझान/परिणाम में 9 सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी+ आगे चल रही थी जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। 

सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था, जिसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इस नारे का समर्थन किया था। 

महाराष्ट्र की जीत पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली सफलता पर भी खुशी जाहिर करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है।” उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन। एक हैं तो सेफ हैं।”

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

11 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

17 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

17 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

17 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago