उत्तर प्रदेश बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए जौनपुर से आवेदन आमंत्रित

“संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश बेगम अख्तर पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है जिसमें पुरस्कार राशि रु0 5.00 लाख है। उक्त पुरस्कार हेतु पात्रता :- कलाकार उ0प्र0 का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए”

जौनपुर 03 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। इसके लिए अर्हताएं :- कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए।

’’बेगम अख्तर पुरस्कार’’ का उद्देश्य दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को, जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित करना है।

पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारुप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट  http://upculture.up.nic.in पर देखा जा सकता है। उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप पर 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक सायं 05.00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहर भवन, नवम् तल लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है।

Santosh SETH

Recent Posts

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 hour ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 hour ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

1 hour ago

UPI पर 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू, आम ग्राहकों के लिए फ्री

UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…

2 hours ago

उत्तर प्रदेश : जानिए क्या है योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले ?

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…

2 hours ago

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या, तनाव

प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…

2 hours ago