उत्तर प्रदेश उपचुनाव – कल से लागू होगी अधिसूचना
“उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल अधिसूचना लागू होने के साथ नामांकन शुरू हो जायेगा”
लखनऊ 17 / 10 / 2024 (शब्द ) संतोष सेठ की रिपोर्ट
इनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, अम्बेडकर नगर की कटेहरी, मुरादाबाद की कुंदरकी, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्ज़ापुर की मझवां, मुज़फ्फरनगर की मीरापुर और गाज़ियाबाद की विधानसाभा सीट शामिल हैं।
इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। वहीं नाम वापसी 30 अक्टूबर तक की जा सकेगी। इन सीटों पर 13 नवम्बर को मतदान होगा।











