“योगी सरकार 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाएगी। सभी जिलों में समारोह, विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। 13 अप्रैल को प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी”
“लखनऊ 13 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर की जयंती सूबे में पूरे राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश भर में भव्य समारोह, विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन आयोजनों को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित होगी।
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या यानी 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी पार्कों और स्मारकों में स्थापित महापुरुषों व राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इस अभियान में स्थानीय जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।
यह पहल बाबासाहेब के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक प्रयास होगा। बता दें कि आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित है। सरकार की कोशिश है कि अंबेडकर की जयंती पर होने वाले आयोजन उनके समता, न्याय और समरसता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का भी माध्यम बनें।
इसी कड़ी में 14 अप्रैल को सभी जिलों में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उनके जीवन, विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इन आयोजनों में बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों और आम जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं इन आयोजनों में शामिल हों और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हों।
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…