“झारखंड पुलिस ने लातेहार में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों का घेराव किया और फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये सभी नक्सली टीएसपीसी गुट से जुड़े हुए थे”
“लातेहार १३ / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”
झारखंड के लातेहार जिले में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) से जुड़े हुए थे। वहीं नक्सलियों की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने शनिवार को जानकारी थी।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय के रूप में हुई है। इनमें से नारायण भोक्ता उर्फ आदित स्वयंभू सब-जोनल कमांडर है, जबकि अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा एरिया कमांडर है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माओवादियों के गुट टीएसपीसी के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यहां शुक्रवार को बालूमाथ पुलिस थाना क्षेत्र में एक अभियान चलाया जा रहा था, जिस दौरान हेसाबार-भांग वन क्षेत्र में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इसके बाद अभियान के तहत नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मानें तो नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक रिवॉल्वर और 1102 कारतूस बरामद किए गए हैं।
आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल
बता दें कि शनिवार को इससे पहले पश्चिम सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया है। इस घटना में दो जवान घायल हो गए। ये घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में हुई थी। इसके बारे में जानकारी देते हुए कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया, ‘‘इस घटना में दो जवान घायल हो गए हैं, जिसमें एक जवान कोबरा बटालियन का और दूसरा जवान झारखंड जगुआर बटालियन का है।
दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।’’ वहीं इलाके में लगाए गए कई आईईडी को जवानों ने निष्क्रिय भी किया।
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…