लखनऊ – कोलकाता में हुए मेडिकल छात्रा के साथ रेप को लेकर डॉक्टरों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा
“कोलकाता में हुए मेडिकल छात्रा के साथ रेप और उसके बाद हत्या को लेकर डॉक्टरों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा”
लखनऊ 20 / 08 / 2024 (शब्द ) सत्येंद्र पटेल की रिपोर्ट
लखनऊ के एसजीपीजीआई में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन के साथ नुक्कड़ नाटक कर घटना का विरोध किया।
सैकड़ो की संख्या में डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से मांग की और कोलकाता घटना की निंदा करते हुए आगे ऐसी घटना ना हो इस पर सरकार से सख्त इंतजाम और कानून बनाने की भी मांग की।
पीजीआई की डॉक्टर शिवांगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा होना चाहिए। वही डॉक्टर अजीत कुमार झा ने कहा कि सरकार कोलकाता मामले को गंभीरता से ले और जांच में तेजी लाई जाए।
बाइट- डॉ. शिवांगी- एसजीपीजीआई, लखनऊ बाइट- डॉ. अजीत कुमार झा- एसजीपीजीआई, लखनऊ











