मुंगराबादशाहपुर – विवाद में तीन बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
“मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करनौली गांव में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में वह घायल हो गई हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है”
जौनपुर 30 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
करनौली गांव में शनिवार को खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष कुल्हाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गया।
नीलम पटेल (26), शोभावती (23), आरती (20 ) पुत्री अमरनाथ पटेल पर हमला कर दिया। हमले में तीनों सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया।
गंभीर हालत देख डाक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में शामिल दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि खेत में पानी निकासी के विवाद में मारपीट हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











