प्रयागराज – मदरसे से पढ़कर जाने वाले 630 छात्रों को आईबी और एटीएस 6 राज्यों में तलाश

“प्रयागराज जिले के जिस मदरसे मे जाली करेंसी छापने का कारोबार चल रहा था उसे प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पुलिस ने सील कर दिया है। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले 70 बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है”
 
प्रयागराज 05 / 09 / 2024 (शब्द ) संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
पुलिस के मुताबिक 6 राज्यों के बच्चे इस हॉस्टल में रह रहे थे। जिले में मदरसे के अंदर जाली करेंसी छापने की मशीन लगाने वालों पर पुलिस और एनआईए ने पहले ही कार्रवाई कर दी थी।
 
पुलिस एक्शन के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने मदरसे को सील करते हुए गेट पर अवैध निर्माण का बोर्ड लगा दिया।
 
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि जिले मे मदरसो की जाँच की शासन स्तर पर कराई गईं है, जिसमे 72 मदरसे गैरकानूनी पाए गए जिसकी रिपोट शासन को भेज दी गईं है।
 
उन्होंने बताया कि RSS विरोधी गतिविधियों की किताबें मिली थी, जिसको लेकर भी कार्रवाई की गई है। सरकारी न्यूज़ एजेंसी शब्द के अनुसार इस मदरसे से पढ़कर जाने वाले 630 छात्रों को आईबी और एटीएस 6 राज्यों में तलाश कर रही है।
 
नोट – यह समाचार THE POLITICS AGAIN समाचार पत्र को सरकारी न्यूज़ एजेंसी “प्रसार भारती शब्द” द्वारा उपलब्ध कराया गया है। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.