जौनपुर / मछलीशहर – नौकरी का झांसा देकर बनाया संबंध, ऐंठ लिए 3.15 लाख

“नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर 3.15 लाख रुपये लेने के मामले में युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है”
जौनपुर / मछलीशहर 19 / 09 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूरज पुत्र संतोष कुमार बेटी को नौकरी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बना कर उसका शोषण किया।
इसके अलावा सूरज ने एक लाख 65 हजार फोन पे के माध्यम से और डेढ़ लाख रुपये नकद लिए हैं। पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये मांगने पर आना कानी करने लगा। तब बेटी ने मुझे और घर वालों को घटना के बारे में जानकारी दी।
इसके जब सूरज के घर गए तो सूरज और उसके पिता ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए रुपये वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद हम लोगों ने पुलिस की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज और संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।











