हिमाचल – हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीपीएस से छिनेंगी सुविधाएं
“हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों की मूलभूत सुविधाएं छीनी जाएंगी। सीपीएस को सचिवालय में मिले कमरे भी खाली करने होंगे। यहीं नहीं सरकार की ओर से इन्हें मंत्री की तर्ज पर दी गई सुख सुविधाएं भी हट जाएंगी। सरकारी कोठियां खाली करनी होंगी। इनके साथ सरकारी कर्मचारी भी वापस अपने विभागों में जाएंगे”
शिमला 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बुधवार को हाईकोर्ट के फैसले के बाद सचिवालय में सीपीएस के कमरों में सन्नाटा पसरा रहा। कई भी सीपीएस सचिवालय में नहीं देखे गए। सुक्खू सरकार ने सुंदर सिंह ठाकुर और संजय अवस्थी को पहले सीपीएस बनाया। इसके बाद चार अन्य ने गोपनीयता की शपथ ली।











