हिमाचल साइबर फ्राड – नालागढ़ में पॉलिसी के नाम पर ठगे डेढ़ लाख, केस दर्ज
“पुलिस थाना नालागढ़ के तहत ठगी का मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने ऊना निवासी व्यक्ति से धोखाधड़ी कर करीब ड़ेढ़ लाख रुपए ठग लिए है”
नालागढ़ १० / १० / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार पुत्र अमी चंद डाकखाना संघनेई तहसील अंब जिला ऊना ने बताया कि वह मौजूदा समय में नालागढ़ के वार्ड नंबर आठ में रहता है।
विगत नौ अप्रैल को एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने बताया कि इसके क्रेडिट कार्ड पर एक पालिसी लागू हो गई है । इसके बाद धोखाधड़ी से 1,52,415 रुपए ठग लिए। एएसपी बद्दी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकद्दमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।











