सोलन – बाइक सवार को बचाने में थार-एचआरटीसी बस में हुई टक्कर

“कालका-शिमला एनएच पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक थार और एचआरटीसी की बस की टक्कर हो गई”

सोलन 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसा तब हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार बस से टकरा गई।

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ और किस्मत के चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को फिर से सुचारु रूप से शुरू किया गया। इस हादसे में बाइक सवार मौके से फरार हो गया।